फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   young woman was raped in hotel

हैवान! कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू

Sun, 22 Sep 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Sun, 22 Sep 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
young woman was raped in hotel

कोतवाली पुलिस ने एक युवती की तहरीर के आधार पर एमटेक के छात्र पर दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


देहरादून जिले के चकराता तहसील निवासी युवती ने तहरीर में कहा कि वर्ष 2009 में वह अपने भाई के यहां रहने विकासनगर आ गई।

पढें, विदेशियों के दिल में 'टिक-टिक' करती है अपनी वॉच


शादी का देता रहा झांसा
मई 2012 में उसकी मुलाकात बाड़वाला स्थित शिव मंदिर में कांडी तहसील चकराता निवासी विरेंद्र सिंह पुत्र भजराम से हुई।

जहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती के दौरान युवक ने कई बार उससे विवाह करने का वचन दिया। सितंबर 2012 में युवक एमटेक करने पौड़ी चला गया।

नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी अस्मत
17 फरवरी 2013 को युवक ने उसे विकासनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया। जहां उसने फिर से शादी का वायदा दोहराया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसे कोल्डड्रिक में नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन


पढें, नर्सिंग की सीटों में हो गया इजाफा


जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छह जून को युवक ने मोबाइल पर बताया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता।

युवती को जान से मारने की धमकी
युवती का कहना है कि उसने युवक के परिजनों के समक्ष भी उसे अपनाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। उल्टा उसे ही जान से मारने की धमकी दी।

पढें, सरकार को नहीं आपकी चिंता, डॉक्टरों पर मेहरबान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed