{"_id":"eb1bdad0b751ead28b853aabc6a0733c","slug":"young-man-s-disgraceful-act-with-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में नहलाने के बहाने बच्ची से की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में नहलाने के बहाने बच्ची से की शर्मनाक हरकत
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Sep 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी मकान मालिक का बेटा है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल के लिए बच्ची को श्री देव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
पढें, राजधानी में चौथा दिन, दूसरी हत्या और नाकाम पुलिस
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटन से जुड़े क्षेत्र में काम करने वाला एक व्यक्ति शीशमझाड़ी में किराये के मकान में पत्नी और नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रहता है।
नहलाने के बहाने छत पर ले गया
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम बारिश हो रही थी, इसी बीच मकान मालिक का 16 वर्षीय बेटा बच्ची को बारिश में नहलाने के बहाने छत पर ले गया।
पढें, मसूरीः नौंवी का छात्र, अश्लील संदेश और सुसाइड
आरोप है कि जहां उसने बदनियती से बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची को रोते बिलखते देख मां को अनहोनी की आशंका हुई।
मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
पूछने पर बच्ची ने मां को सब कुछ बता दिया। घटना से सहमी मां ने अगले दिन बुधवार को पति को सारा वाकया बताया।
कैलासगेट चौकी इंचार्ज राकेश शाह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
पढें, उत्तराखंड में बज गई आसाराम की बैंड, आश्रमों पर गिरी गाज
मामला दबाने को जमकर शराब पिलाई
पुलिस के मुताबिक मकान मालिक बेटे की करतूत छिपाने के लिए घटना के दिन से किराएदार पर दबाव बनाता रहा। यहीं नहीं किराएदार को लगातार दो दिन सुबह से रात तक जमकर शराब पिलाई।
गुरुवार सुबह किराएदार का नशा उतरा और उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पढें, नीरू हत्याकांडः कुछ अनुसुलझे सवाल अभी बाकी
कड़ी कार्रवाई को चौकी घेरी
गुरुवार को घटना से आक्रोशित लोगों ने कैलासगेट चौकी का घिराव किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।