फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   work start on Kedarnath

केदारनाथ में आपदा के निशान मिटाने की कवायद शुरु

Sat, 21 Sep 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Sep 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
work start on Kedarnath

केदारनाथ मंदिर भवन पर आपदा के दौरान पड़े धुएं, मलबे आदि के निशान मिटाने के काम में एक मुसीबत सामने आ रही है।

विज्ञापन


पानी की लीकेज के कारण यह काम बाधित हो रहा है। भवन पर पड़े दागों को रसायन की मदद से हटाने की कोशिश में जुटे आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) के विशेषज्ञों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लीकेज से मंदिर के अभिलेखों पर लगाया जाने वाला रसायन सूख नहीं पा रहा।

पढ़ें, डिस्कवरी चैनल पर दिखेगी केदारनाथ की तबाही
विज्ञापन


उस पर मौसम भी एक दिक्कत बना हुआ है। जिन विशेषज्ञों को यहां का स्टैंपेज लेना है वे भी केदारनाथ में ही हैं। इनकी रिपोर्ट आने में तकरीबन डेढ़ माह का समय लगेगा। रिपोर्ट के बाद ही मंदिर के अभिलेखों का वास्तविक काल पता चल पाएगा। इस बीच पानी के ब्लाक चैनल्स पर फोकस स्टडी के लिए एक और टीम शनिवार को केदारधाम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, आपदा की मारी 'लाइफ लाइन' को 'सर्जरी’ की दरकार

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् (दून सर्किल) अतुल भार्गव के अनुसार विशेषज्ञों की इस टीम में डायरेक्टर केदारनाथ प्रोजेक्ट आरएस फोनिया, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर आरएस जखमोला, ड्राफ्टसमैन के पांगती समेत कुछ और लोग शामिल हैं। बंद चैनल्स का सर्वे करने के बाद ही इन्हें खोले जाने की तकनीकों पर फैसला किया जाएगा। बकौल भार्गव जब तक मौसम साथ देगा, कार्य तभी तक हो पाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed