{"_id":"573c9eb1de81ebc928b5277e6579a9b1","slug":"wishing-for-rasleela-shiv-became-gopi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां रासलीला की चाह में शिव बने गोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां रासलीला की चाह में शिव बने गोपी
गोपेश्वर/राजा तिवारी
Updated Mon, 05 Aug 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्र हिमालय में स्थित गोपेश्वर को प्राचीन एंव पवित्रतम तीर्थ माना जाता है। पुराणों के अनुसार इंद्रियों के नियंता और पशुओं के पति भगवान शिव को जहां गोपेश्वर या गोपीनाथ भी कहा जाता है।
विज्ञापन
कृष्ण और राधा की रासलीला
शिव का नाम गोपीनाथ पड़ने के पीछे एक रोचक पौराणीक कथा है। लोकमान्यता है कि सृष्टि के रचनाकाल में जब गोलोक में भगवान श्री कृष्ण राधा के साथ रासलीला में लीन थे, तो उन्हें देख भगवान आशुतोष शिव में भी मां गौरा संग रासलीला करने इच्छा जागृत हुई।
विज्ञापन
तो भगवान शिव ने गोपी तथा माता गौरा ने गोप का वेष धारण कर रासलीला में मग्न हो गए। लेकिन त्रैलौक्यनाथ श्री कृष्ण को शिव और गौरा को पहचानने में देर नहीं लगी और उन्होंने मुस्कराते हुए भगवान शिव को गोपीनाथ की उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन
गोपीनाथ मंदिर में बसते हैं शिव
तब से यहां भगवान शिव का कटुवा पत्थरों से बना विशाल मंदिर यहां स्थित है और यहां शिव को गोपीनाथ के नाम से जाना जाता है। पूर्व से ही यहां गोपीनाथ का मंदिर होने के कारण ही नगर का नाम गोपेश्वर पड़ा।
वहीं, गोपीनाथ मंदिर के पुजारी अरविंद भट्ट का कहना है कि शिव के गोपीनाथ नाम पड़ने की मान्यता को राजा सगर से जोड़ा जाता हैं। उनका कहना है कि राजा सगर की एक हजार गाय थी तथा ग्वालें उनकी गायों को चराने के लिए हिमालय के इस क्षेत्र में आते थे।
गाय खुद छोड देती थी शिवलिंग पर दूध
जिनमें से एक गाय सदैव जंगल में स्थित एक शिवलिंग को अपने दूध से स्नान करवाती थी। यह बात जब राजा सगर को बताई गई तो उन्होंने स्वयं यहां आकर पूरे घटनाक्रम को देखा।
तब उन्होंने ने यहां शिव मंदिर की स्थापना करवाई और उन्होंने इसे गोपीनाथ का नाम दिया। जिसके लते नगर का नाम गोपीनाथ पड़ गया। सावन के पवित्र माह में यहां शिव भक्तों का तांता लगा रहता है।