फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   wildfire incident in uttarakhand

उत्तराखंडः 24 घंटे में 271 जगह धधके जंगल, 232 पर पाया काबू

Tue, 03 May 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 May 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
wildfire incident in uttarakhand
जंगल की आग - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के जंगलों में बीते 24 घंटों के अंदर 271 स्थानों पर आग लगी। हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 232 क्षेत्रों में आग पर काबू पा लिया गया है और 40 स्थानों पर आग अभी लगी है। अपर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि आग खत्म होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाएगा। स्थिति से निपटने को केंद्र सरकार ने छह करोड़ आवंटित किए हैं।

विज्ञापन


शासन फिलहाल आंकड़ों में आग की घटनाओं के उतार-चढ़ाव से ही खुश है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सोमवार को एक्टिव फायर की संख्या 73 थी और सोमवार को यह 40 हो गई है। आग की स्थिति से केंद्र को अवगत कराया जा रहा है। मुख्य सचिव बराबर पीएमओ से संपर्क में हैं। विभिन्न विभागों के लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को जंगल की आग रोकने के काम में लगाया गया है। इस बार फ ायर वॉचर की संख्या 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार कर दी गई। इसका परिणाम मिलने लगा है।
विज्ञापन


टीमों के जुटने से पहले की तुलना में अब आग की घटनाओं पर नियंत्रण करने में सफलता मिल रही है। एयरफोर्स के दो एमआई-17 हेलीकाप्टर का उपयोग किया जा रहा है। नैनीताल से 5 और पौड़ी से 3 उड़ानें भरी गईं। अपर मुख्य सचिव ने इस फायर सीजन (15 फ रवरी से 15 जून) का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि इस फायर सीजन में अभी तक कुल 1317 आग की घटनाएं हुई हैं जिनसे 2876 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed