फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Wheat crops burnt in sitarganj

सितारगंज में 23.5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 12 Apr 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज Updated Tue, 12 Apr 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
Wheat crops burnt in sitarganj
आग से फसल जली

उत्तराखंड के सितारगंज में गेहूं के खेत में आग लगने से दो गांवों की करीब 17 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने खेतों के किनारे जुताई कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटना के करीब 45 घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। दोनों गांवों के करीब 24 किसानों को 5.65 लाख का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग ने आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे सैंजनी गांव के धीर सिंह और उसके दो भाइयों के खेत में आग भड़क गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप से ले लिया और पास के ही रतन सिंह, प्रकाशवती, बलवंत सिंह व ओमप्रकाश के खेत में आग फैल गई। इन किसानों की करीब छह बीघा 0.380 हेक्टेयर फसल जलकर नष्ट होने के साथ ही गांव की सीमा से सटे पिंडारी गांव के खेत भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे गांव की काश्तकार रेवती देवी, धरम सिंह, भगवान सिंह, बृज बिहारी, प्रीतम सिंह, सुरजीत सिंह, हीरा सिंह, प्रसादी सिंह, गुमानी सिंह, आन सिंह, प्रेम सिंह, जयपाल सिंह, भगत सिंह, निर्मलवती, होबी सिंह, सुरजीत सिंह व सुग्रीव सिंह करीब 6.690 हेक्टेयर (16.5 एकड़) में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

पटवारी महेश पाल ने आग से क्षति का मुआयना किया। उन्होंने बताया सैंजनी के किसानों को करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। जबकि, पिंडारी में आग राख फसल की अनुमानित उपज 334.50 कुंतल गेहूं होने से 16 सौ रुपये प्रति कुंतल की दर से अनुमानित क्षति पांच लाख 35 हजार आंकी गई है। बताया कि क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार आरसी गौतम को भेजी है।
 इधर, शहर की सुप्रिया कालोनी के पास चार किसानों की करीब 6.5 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पटवारी रामअवतार ने बताया कि इन किसानों को दो लाख रुपये की क्षति हुई है।

आग से राख फसल का मुआयना
बीते दिन साधूनगर गांव में आग से जलकर राख किसानों के गेहूं के खेतों का खटीमा के पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा ने मुआयना किया। नौ अप्रैल को साधूनगर गांव में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट के कारण गांव के आठ किसानों की 2.874 हेक्टेयर भूमि में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। जिससे इन किसानों को करीब दो लाख 14 हजार रुपये का नुकसान हुआ था।


सोमवार को पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा ने गांव पहुंचकर पीड़ित किसानों का हाल जाना और आग से नष्ट खेतों का मुआयना किया। राणा ने एसडीएम अनिल कुमार व विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। वहां पर सरवण सिंह, गुरमीत सिंह, अनिल सिंह राना, अरविंद सिंह दीपू, छोटे लाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed