फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   villege become Island

उत्तराखंडः टापू में बदल गए ये गांव

Tue, 02 Jul 2013 09:11 AM IST
विनय बहुगुणा
विनय बहुगुणा Updated Tue, 02 Jul 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
villege become Island

उत्तराखंड के कुछ गांव आपदा के बाद टापू में बदल गए हैं। 16 दिन बाद भी थराली तहसील के सोलपट्टी के 16 गांवों में आपदा राहत सामग्री तो दूर, यहां ग्रामीणों की सुध लेने के लिए भी कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


उत्तराखंड की पल-पल की खबर मिलेगी यहां
विज्ञापन


क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र थराली-घाट मोटर मार्ग शुरूआत से ही अवरुद्ध है।

क्षेत्र के गांवों में खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का भारी संकट बना हुआ है। सोलपट्टी के केराबगड़, मेन, रतगांव, बूंगा, बुरसोल, गुमड़, कुनी, पार्था, रुईसांण, हरिनगर लिटाल, कुराड़, डुगरी, रुईसाण, कलचुना, रतगांव को आज भी विकास से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फलीभूत नहीं हुई कोई सरकारी योजना
शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी यहां कोई सरकारी योजना फलीभूत नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिल सके। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को 15-25 किमी तक पैदल चलकर थराली पहुंचना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत बुरसोल की ग्राम प्रधान डा. धनेश्वरी फरस्वाण ने बताया कि सोलपट्टी के गांवों को जोड़ने वाले सड़क और पैदल मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों की कई नाली कृषि भूमि फसल सहित ध्वस्त हो चुकी है। खाद्यान्न संकट गहराया हुआ है। लोगों के घरों में स्टोर किया हुआ अनाज खत्म होने को है।


बीस दिन से छाया है अंधेरा
सरंपच भूपाल सिंह ने बताया कि आपदा के कारण बुग्यालों में ग्रामीणों के करीब ढाई सौ खच्चर भी मार गए है, लेकिन आज तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। क्षेत्र के समाजसेवी मोहन सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र मे अधिकांश गांवों की पेयजल लाइनें भी बरसात से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं गांवों में बीस दिनों से अंधेरा छाया हुआ है।

सोलपट्टी को जोड़ने वाले सड़क और पैदल मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पटवारी ने कुछ गांवों का निरीक्षण किया है। सरकारी राशन भेजने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रह्मताल के ऊपर बुग्याली क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीणों के कई खच्चर भी मरे हैं, इसकी सूचना मिल चुकी है।
- विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी थराली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed