{"_id":"fb43673911768909c6e81894af616c41","slug":"your-house-will-be-in-the-new-season-of-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में होगा कालेज का अपना भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र में होगा कालेज का अपना भवन
अमर उजाला बड़कोट(उत्तरकाशी)
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 1992-93 में शुरू हुआ राजकीय महाविद्यालय बड़कोट दो दशकों से आईटीआई छात्रावास के तीन कमरों में संचालित हो रहा है। अब तक यहां सिर्फ कला संकाय की कक्षाएं ही संचालित होती थीं। विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को अन्यत्र जाना पड़ रहा है। यमुनोत्री के पूर्व विधायक एवं चकबंदी सलाहकार समिति के अध्यक्ष केदार सिंह रावत ने टटाऊ नामे तोक में डख्याटगांव के ग्रामीणों से कालेज के लिए जमीन दान दिलाने में अहम भूमिका निभाई तो बीते साल यमुनोत्री के विधायक काबीना मंत्री प्रीतम पंवार ने भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराया। साझा प्रयास रंग लाए और अब कालेज का भवन निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है।
मुख्य भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। रंगरोगन कर मार्च 2016 में यह भवन हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। महाविद्यालय के शेष निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।- बीएस राणा, साइट इंचार्ज निर्माण निगम।
नए शिक्षा सत्र में कालेज की कक्षाएं अपने भवन में संचालित की जाएगी। इस सत्र में यहां विज्ञान संकाय को स्वीकृति के साथ विज्ञान विषय के प्राध्यापक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। अगले सत्र से यहां बीएससी की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी।- प्रो.आरएस असवाल, प्रभारी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बड़कोट।