{"_id":"a978c08328196b3f544bf94426b78ce6","slug":"you-can-get-a-good-education-stage-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी शिक्षा से हासिल कर सकते हैं मुकाम: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी शिक्षा से हासिल कर सकते हैं मुकाम: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो चिन्यालीसौड़
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अतिथि डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही कठिन से कठिन मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सफलता के लिए अनुशासन एवं समय प्रबंधन पर जोर दिया। बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन कर मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पारितोषिक दिया।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। शारीरिक प्रदर्शन के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन का महत्व बताया। इस मौके पर वर्ष 2015 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य नत्थीलाल बंगवाल ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट के साथ वर्ष भर संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर देवीदत्त उप्रेती, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, इरशाद अली, गोपाल राणा, उम्मेद बिष्ट, कीर्तिमणि आदि मौजूद रहे।