फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers will get four times compensation for Tehri Lake Ring Road

Uttarkashi News: टिहरी झील रिंग रोड के लिए ग्रामीणों को मिलेगा चार गुना मुआवजा

Mon, 02 Nov 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 02 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers will get four times compensation for Tehri Lake Ring Road
डोबरा-चांठी में 500 मीटर लंबा सिंगल सस्पेंशन ब्रिज बनाया जाना है प्रस्तावित
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। टिहरी झील के चारों ओर प्रस्तावित 184 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में प्रभावितों को आकर्षक मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिग्रहित भूमि का सर्किल रेट से चार गुना और शहरी क्षेत्रों में दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, झील के ऊपर डोबरा-चांठी में 500 मीटर लंबा सिंगल सस्पेंशन ब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है।
रिंग रोड पर कुल नौ डबल लेन पुल प्रस्तावित हैं। इनमें चिन्यालीसौड़ के देवीसौड़ में 350 मीटर लंबा आर्च ब्रिज और डोबरा-चांठी में 500 मीटर लंबा सिंगल सस्पेंशन ब्रिज प्रमुख हैं। पुलों का निर्माण भी रिंग रोड परियोजना के तीन चरणों के अनुरूप किया जाएगा। पुलों के बनने से झील के दोनों ओर के क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र टम्टा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावित भूमिधरों को सर्किल रेट का चार गुना और शहरी क्षेत्रों में अधिग्रहित भूमि का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। डोबरा-चांठी में 500 मीटर लंबा सिंगल सस्पेंशन ब्रिज भी प्रस्तावित है। इससे दोनों जनपदों में पर्यटन विकास की नई राहें खुलने की भी उम्मीदें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed