फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   No trace found of eight mountaineers stranded at Kedartal teams discover bags and tent

उत्तरकाशी: केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों का नहीं लगा सुराग, निम व एसडीआरएफ की टीम को मिले बैग-टेंट

Mon, 02 Nov 2026 10:58 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 02 Nov 2026 10:58 PM IST
सार

बीती 29 अक्तूबर को केदारताल से लौट रहे सात पर्वतारोही व एक गाइड भोजखड़क व कच्ची ढांग के आसपास हिमस्खलन होने के कारण फंस गए थे। उनसे आगे चल रहे चार पोर्टर 30 अक्तूबर को सुरक्षित गंगोत्री पहुंच गए थे।

विज्ञापन
No trace found of eight mountaineers stranded at Kedartal teams discover bags and tent
केदारताल ट्रैक पर फंसे पर्वतारोहियों को खोजती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की आठ सदस्यीय प्रशिक्षित टीम को सोमवार को हेली सेवा के माध्यम से भोजखड़क व कच्ची ढांग के समीप उतारा गया। साथ ही पैदल ट्रैक से गंगोत्री नेशनल पार्क सहित स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के लोग भी पोर्टरों के बताए गए स्थान पर पहुंच गए। कच्ची ढांग के समीप पर्वतारोहियों के बैग व टेंट तो मिल गए हैं लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


बीती 29 अक्तूबर को केदारताल से लौट रहे सात पर्वतारोही व एक गाइड भोजखड़क व कच्ची ढांग के आसपास हिमस्खलन होने के कारण फंस गए थे। उनसे आगे चल रहे चार पोर्टर 30 अक्तूबर को सुरक्षित गंगोत्री पहुंच गए थे। उनकी सूचना पर 31 अक्तूबर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया था। हेलीकॉप्टर से भी ढूंढने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


UK Top News: बदरी-केदार में बर्फबारी, चर्चा में मंत्री उनियाल का बयान, सरकारी कर्मचारियों को बोनस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को हेलीकॉप्टर से निम व एसडीआरएफ की टीम पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर उतरी। वहीं पैदल मार्ग से गंगोत्री नेशनल पार्क व स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें वहां पर्वतारोहियों के बैग और टेंट तो मिल गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी रेस्क्यू अभियान में रोड़ा बन गई। दूसरी ओर स्थानीय गाइड के परिजन व ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीएम से खोज-बचाव अभियान में तेजी लाने की मांग की है।

पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर टीमें खोज-बचाव अभियान चला रही हैं। सोमवार को बर्फबारी शुरू होने से अभियान में दिक्कत आई, मंगलवार को फिर सर्च
ऑपरेशन चलाया जाएगा।
- प्रशांत आर्य, डीएम, उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed