फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Flood protection work started with Poklen in Yamunotri Dham

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में पोकलेन से शुरू हुआ बाढ़ सुरक्षा कार्य

Mon, 02 Nov 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 02 Nov 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Flood protection work started with Poklen in Yamunotri Dham
बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मजबूती मिलने और निर्माण की गुणवत्ता बेहतर होने की जगी उम्मीद
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री धाम को नदी के कटाव और आपदाओं के खतरों से सुरक्षित करने की दिशा में अब निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। धाम तक पहुंचाई गई पोकलेन मशीन को दोबारा असेंबल कर तैयार करने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उससे निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे लंबे समय से चुनौती बने बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मजबूती मिलने और निर्माण की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है।
वर्ष 2024 की आपदा के बाद यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के कटाव से बचाव के लिए मजबूत और टिकाऊ सुरक्षात्मक निर्माण की जरूरत लगातार महसूस की जा रही थी। अब तक दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और भारी मशीनों की अनुपलब्धता के चलते निर्माण कार्यों में कई मुश्किलें सामने आती रही हैं। ऐसे में पोकलेन मशीन के संचालन शुरू होने को धाम की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

मशीन के माध्यम से अब नदी कटाव से बचाव सहित अन्य सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम देने की उम्मीद है। इससे जहां श्रम और समय की बचत होगी, वहीं निर्माण कार्यों को अपेक्षाकृत मजबूत और टिकाऊ बनाया जा सकेगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस बडोनी ने बताया कि मशीन को धाम तक पहुंचाने के साथ उसे दोबारा तैयार करना चुनौतीपूर्ण रहा। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह संभव हो सका। दीपावली के बाद बाढ़ सुरक्षा कार्यों को विधिवत रूप से धरातल पर उतारा जाएगा। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित प्रदीप उनियाल, कार्यदायी संस्था के प्रबंधक दयाशंकर बलूनी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed