{"_id":"6ae89306cd8a0066c10b0e0f","slug":"pothole-free-campaign-on-gangotri-highway-exposed-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123133-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर गड्ढामुक्त अभियान की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर गड्ढामुक्त अभियान की खुली पोल
Mon, 02 Nov 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानसू से हीना तक बदहाल सड़क से लोग परेशान
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे को गड्ढामुक्त बनाने के दावे धरातल पर बेअसर नजर आ रहे हैं। जनपद मुख्यालय से ज्ञानसू होते हुए हीना तक हाईवे की बदहाल स्थिति वाहन चालकों और यात्रियों के लिए मुसीबत बनी है। जगह-जगह बने गड्ढों के बीच आवाजाही करना लोगों की मजबूरी बन गई है। वहीं, हाईवे किनारे और निर्माण स्थलों पर जमा निर्माण सामग्री से उड़ती धूल ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
हैरानी की बात यह है कि हाईवे को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाए जाने और दावे किए जाने के बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। ज्ञानसू में ही सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा लक्षेश्वर, गंगोरी, नेताला और हीना जैसे प्रमुख स्थानों पर भी हाईवे की हालत खराब बनी हुई है। कई जगह बड़े गड्ढों के कारण वाहनों को संभलकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से जोखिम उठाना पड़ रहा है। वहीं, चारपहिया वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी झटकों और जाम जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर, हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर निर्माण सामग्री जमा होने और वाहनों की आवाजाही से दिनभर धूल उड़ रही है। डीएम प्रशांत आर्य का कहना है कि बीआरओ की ओर से चारधाम यात्रा समाप्त होने के बाद गंगोत्री हाईवे की स्थिति सुधारने की बात कही गई है।