Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Beautification of Shrigul Temple to enhance the religious heritage of the Yamuna Valley

Uttarkashi News: श्रीगुल मंदिर के सौंदर्यीकरण से संवरेंगी यमुना घाटी की धार्मिक धरोहरें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Shrigul Temple to enhance the religious heritage of the Yamuna Valley
पुरोला समेत छह मंदिरों को मुख्यमंत्री की घोषणा में मिली जगह, शासनादेश जारी होने का इंतजार
विज्ञापन

पुरोला। यमुना घाटी के प्रमुख आस्था केंद्र श्रीगुल मंदिर के दिन संवरने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार की आस लगाए बैठे श्रद्धालुओं को अब मुख्यमंत्री की घोषणा से उम्मीद बंधी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला क्षेत्र के श्रीगुल मंदिर सहित छह मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को अपनी घोषणाओं में शामिल किया है। हालांकि, इन कार्यों को धरातल पर उतरने के लिए अब शासनादेश जारी होने का इंतजार है।
मुख्यमंत्री की घोषणा में पुरोला गांव स्थित ऐतिहासिक श्रीगुल मंदिर के अलावा खलाड़ी का जागमाता मंदिर, महारगांव का भगवती मंदिर, सुनाली का रघुनाथ मंदिर, कण्डियाल गांव का कपिल मुनि मंदिर और कोटला भसुना का रघुनाथ मंदिर शामिल हैं। प्रस्तावित कार्यों के तहत मंदिर परिसरों का विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाना है।
विज्ञापन

इनमें श्रीगुल मंदिर को लेकर विशेष उम्मीदें हैं। यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिलने के साथ ही मंदिर को धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय व्यापार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक मालचंद ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को घोषणा में शामिल किया गया है। शासनादेश जारी होने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed