फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers breathed a sigh of relief due to the construction of a bridge on the lotus river

कमल नदी पर पुल बनने से ग्रामीणों ने राहत की सांस

Sun, 20 Feb 2022 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers breathed a sigh of relief due to the construction of a bridge on the lotus river
थली गांव के साड़ा तोक में कमल नदी पर विश्व बैंक के सहयोग से मोटर पुल बनकर तैयार हो गया है। अब यहां छात्रों को स्कूल जाने को जोखिम में डाल कर नदी पार नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

नौगांव विकासखंड के साड़ा तोक में कमल नदी पर मोटर पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल विश्व बैंक के सहयोग से 5 करोड़ 99 लाख 75 हजार की लागत से बन कर तैयार हुआ है। पुल बनने से सबसे अधिक फायदा साड़ा गांव के छात्रों को होगा। अब गांव के छात्रों को जीआईसी नौगांव आने के लिए जान जोखिम में डाल कर कमल नदी पार नहीं करनी पड़ेगी। पुल बनने से काश्तकार अब आसानी से अपनी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचा पाएंगे। जेई सीएल भारती का कहना है कि सीएल भारती का कहना है कि ग्रामीणों ने वाहनों के साथ आवाजाही शुरू कर दी है। पुल बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। प्रधान अमीन सिंह का कहना है कि पुल बनने से गांव के लोग बहुत खुश हैं, अब लोग आसानी से अपनी नकदी फसलों को सीधे मंडी तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed