{"_id":"6b02c3a1d68e1eaac00f122e","slug":"demand-for-declaring-uttarkashi-a-religious-city-intensifies-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123472-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग तेज
Sun, 22 Nov 2026 03:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी को हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग तेज हो गई है। उत्तरकाशी मंदिर जीर्णोद्धार समिति ने श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं भागवत कथा के दौरान हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रकाश बडोला ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हस्ताक्षर अभियान, ज्ञापन और पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान भी पालिका बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द ही उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग की। इस मौके पर घनानंद नौटियाल, कमल सिंह रावत, आचार्य डॉ. माधव प्रसाद सेमल, डॉ. मुरली मनोहर भट्ट, मीना नौटियाल, जितेंद्र चौहान, किरण पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
................................
भारत बौद्धिक 2.0 परीक्षा का आयोजन हुा
फोटो सहित
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित भारत बौद्धिक 2.0 परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कृष्णा डबराल ने कहा कि छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों का भी ज्ञान होना जरूरी है। महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. सुगंधा वर्मा ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति और बौद्धिक विरासत के प्रति जागरूक करना है। परीक्षा के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजन में मदन सिंह, स्वर्ण सिंह, अमीर चौहान और नरेश चंद रमोला आदि मौजूद रहे। संवाद
.........................................
राज्य आंदोलनकारी हरि प्रसाद जगूड़ी को दी श्रद्धांजलि
चिन्यालीसौड़। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी स्व. हरि प्रसाद जगूड़ी की स्मृति में कैम्बवाला स्थित राधाकृष्ण मंदिर हॉल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान और राज्य निर्माण आंदोलन में निभाई गई भूमिका को याद किया। मूल रूप से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ स्थित जोगथ मल्ला गांव निवासी हरि प्रसाद जगूड़ी का (64) 10 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया था। वह पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे और इस दौरान जेल सहित कई कठिनाइयों का सामना किया। वह ग्राम पंचायत जोगथ मल्ला के प्रधान पति होने के साथ श्री ब्रह्मनाथ देव सेवा समिति के प्रबंधक भी थे। श्रद्धांजलि सभा में परिजनों सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोगों ने उनके संघर्ष, सेवाभाव और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। संवाद

आरएसएस के प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का समापन
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से उत्तरकाशी जिले में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का रविवार को समापन हो गया। महाशय राजीव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ में आयोजित आवासीय शिविर में 120 शिक्षार्थियों ने शारीरिक, बौद्धिक और वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में जिला संघचालक सत्येंद्र सिंह पंवार ने शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वर्ग कार्यवाह विनोद भट्ट ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल को स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवहार में लाएं। ऐसे प्रशिक्षण से अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है जो संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षार्थियों से देश की संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली मानबिंदुओं पर गर्व करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद रावत, संदीप राणा, गुलाब सिंह नेगी, जगदीश, जयप्रकाश भट्ट, विमल, जतिन, हेमंत, वरुण, कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, चतर सिंह, काशी प्रसाद रतूड़ी, अजीत नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
........................................................
फोटो
600 से अधिक मरीजों की हुई जांच
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में सौम्यकाशी ब्राह्मण सभा की ओर से बलूनी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 600 से अधिक मरीजों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। सभा के अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद नौटियाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संवाद