Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Notice to departments for negligence in election preparations

Uttarkashi News: चुनाव की तैयारी में लापरवाही पर विभागों को नोटिस

Sun, 22 Nov 2026 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Nov 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to departments for negligence in election preparations
निर्वाचन ड्यूटी के लिए कार्मिकों का ब्योरा नहीं देने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त
विज्ञापन

समयसीमा में सूचना उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
फोटो सहित
उत्तरकाशी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले विभागों पर अब प्रशासन सख्ती करने जा रहा है। निर्वाचन ड्यूटी के लिए आवश्यक कार्मिकों की सूचना उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभागवार निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से अब तक की गई तैयारियों और उन्हें सौंपे गए दायित्वों की जानकारी प्रस्तुत की। कार्मिकों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान सामने आया कि कुछ विभागों ने अभी तक निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक कार्मिकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि निर्वाचन कार्य में कार्मिकों की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राहुल आनंद, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी, डीएसओ आशीष कुमार, सीवीओ एचएस बिष्ट, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed