Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A Panchkundiya Mahayajna is being held in the presence of over 55 'Dev Dolis' (divine palanquins).

Uttarkashi News: 55 से अधिक देव डोलियों के सानिध्य में हो रहा पंचकुंडीय महायज्ञ

Sun, 22 Nov 2026 03:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Nov 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
A Panchkundiya Mahayajna is being held in the presence of over 55 'Dev Dolis' (divine palanquins).
यज्ञ मंडप में विराजमान हैं समेश्वर देवता
विज्ञापन

फोटो सहित
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आयोजित पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण गो गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में इन दिनों गंगा और रवांई घाटी की समृद्ध देव परंपरा के दर्शन हो रहे हैं। यज्ञ में शामिल होने के लिए दोनों घाटियों के विभिन्न गांवों से 55 से अधिक देव डोलियां पहुंची हैं। इस धार्मिक आयोजन का विशेष आकर्षण भटवाड़ी ब्लॉक के पंचगांव के आराध्य समेश्वर देवता हैं जो स्वयं यज्ञ मंडप में विराजमान होकर पूरे अनुष्ठान के साक्षी बन रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान ब्राह्मणों की ओर से हवन कुंडों में आहुतियां अर्पित की जा रही हैं।

रैथल गांव के पंडित सुरेश रतूड़ी ने बताया कि समेश्वर देवता रैथल, नटीण, क्यार्क, बंद्राणी और भटवाड़ी गांव के आराध्य देवता हैं। इन पांच गांवों में देवता की विशेष मान्यता है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में शामिल होने के लिए रवांई और गंगा घाटी के गांवों से 55 से अधिक देव डोलियां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पहुंची हैं। देव डोलियों के आगमन से रामलीला मैदान का वातावरण भक्तिमय हो गया है। उन्होंने कहा कि काशी के भू-पति और बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता के आदेश के बाद समेश्वर देवता को इस पंचकुंडीय यज्ञ में विराजमान रहने की अनुमति मिली है। समेश्वर देवता के मार्गदर्शन में पांचों हवन कुंडों में विधि-विधान के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। यज्ञ में जनपद, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं लोककल्याण की कामना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed