{"_id":"69d4f82f9aeb06f8080bbb4b","slug":"various-organizations-extend-support-to-the-former-municipal-chairpersons-sit-in-protest-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-119144-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष का धरने का विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष का धरने का विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन
Tue, 07 Apr 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गोपेश्वर महादेव मंदिर के समीप शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा भवन निर्माण के विरुद्ध में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने इस संबंध में जिला के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर महादेव का मंदिर सदियों से वहां पर स्थित है लेकिन शिक्षा विभाग मंदिर के आगे भवन निर्माण कर रहा है। इससे मंदिर का स्वरूप नहीं दिखेगा। उन्होंने जल्द ही शिक्षा विभाग से निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
मंगलवार को बड़ी संख्या में विभिन्न संगठन से जुड़े लोग धरने पर आकर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल को अपना समर्थन दिया। साथ ही शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जनपद भ्रमण पर आए जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। कहा कि उत्तरकाशी चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है।
चारधाम यात्रा के साथ ही हजारों श्रद्धालु गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए जाते हैं। साथ ही नगर में स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर भी है जिसके दर्शन करने के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री पहुंचते हैं। इस मौके पर रेखा समेवाल, शांति भट्ट, मीना राणा, लक्ष्मी कुड़ियाल, एकादशी राणा, रजनी कुडियाल, उमा गुसाईं, रविंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद