{"_id":"6aad308d340b32d41f05f220","slug":"purola-market-shut-traders-stage-road-blockade-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122300-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुरोला बाजार बंद, व्यापारियों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुरोला बाजार बंद, व्यापारियों ने किया चक्का जाम
Fri, 18 Sep 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में गुस्साए
ऊर्जा निगम ने नियमित आपूर्ति सुचारु बनाए रखने का दिया लिखित आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरोला। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर मुख्य तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यहां एक घंटे तक जाम लग गया।
व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से बिजली की आंख-मिचौली के कारण छोटे उद्योग, होटल व्यवसाय और दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई और आम जनजीवन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। वहीं चक्का जाम की सूचना पर एसडीएम मुकेश रमोला और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार और पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। इस दौरान ऊर्जा निगम की ओर से नियमित आपूर्ति सुचारु बनाए रखने का लिखित आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद व्यापारियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया और बाजार भी खोल दिया। अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने तक शुक्रवार और रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी यदि भविष्य में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। चक्का जाम के दौरान करीब एक घंटे तक बाजार क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, राकेश पंवार, जगमोहन नौडियाल, उपेंद्र असवाल, चंद्रमोहन कपूर, अनुज चड्ढा, बलबीर असवाल, सतीश चौधरी, तर्पण भंडारी, उपेंद्र राणा, दर्पण सिंह चौहान सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।