{"_id":"659e6f6bf3fb71450a0c3978","slug":"two-dead-snakes-found-in-drinking-water-line-of-jal-sansthan-in-dhauntari-utter-kashi-news-c-54-1-uki1002-4038-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: धौंतरी में जल संस्थान की पेयजल लाइन से निकले दो मरे सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: धौंतरी में जल संस्थान की पेयजल लाइन से निकले दो मरे सांप
विज्ञापन
टैंक में फिल्टर नहीं लगाने पर स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश
उत्तरकाशी। धौंतरी बाजार में जल संस्थान की पेयजल लाइन से दो मरे हुए सांप निकले हैं। रोजाना पेयजल लाइन से पानी पीने वाले लोगों में दहशत बनी है। व्यापारियों ने जल संस्थान से टैंक में फिल्टर लगाने और पेयजल लाइन की देखरेख कर ग्रामीणों को स्वच्छ पानी की सप्लाई करने की मांग की है।
धौंतरी-भेटियार पेयजल लाइन से एक सप्ताह से ग्रामीणों को पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन से पर्याप्त पानी नहीं आने की शिकायत जल संस्थान से की। बुधवार को जब जल संस्था के कर्मचारियों ने धौंतरी बाजार के बीच से गुजर रही पेयजल लाइन खोली तो अगल-अलग जगहों पर करीब चार फिट लंबे दो मरे हुए सांप निकले।
पेयजल लाइन से मरे हुए सांप निकलते ही व्यापारी हैरान होकर दहशत में आ गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय राणा, सुनील बिष्ट, अनिल नौटियाल, कुशलामणि नौटियाल, रघुवीर दास ने कहा कि विभाग ने लंबे समय से पेयजल लाइन की देखरेख और मरम्मत नहीं की है। काफी समय से क्षेत्र की एक हजार की आबादी दूषित पानी पी रही है।
विज्ञापन
कहा कि धौंतरी पेयजल लाइन का टैंक तो बनाया है, लेकिन टैंक में फिल्टर नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से टैंक में फिल्टर लगाने की मांग की है। इस बाबत जल संस्थान के अधिशासी अभियंता लक्ष्मी चंद रमोला ने बताया कि धौंतरी बाजार के लिए पेयजल निगम की ओर से जल जीवन मिशन के तहत नई पेयजल योजना बनाई जा रही है। पुरानी पेयजल लाइन में बरसात में सांप घुस गए होंगे। ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पिलाने के लिए टैंक पर फिल्टर लगाया जाएगा।