फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Soldiers ran to promote wildlife conservation.

Uttarkashi News: वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जवानों ने लगाई दौड़

Sat, 03 Oct 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 03 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Soldiers ran to promote wildlife conservation.
वनकर्मियों ने गंगोत्री में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

उत्तरकाशी /नौगांव। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत गंगोत्री रेंज की ओर से भैरो घाटी में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें सेना और आईटीबीपी के जवानों सहित वन विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही गंगोत्री रेंज में एसडीओ रश्मी ध्यानी और रेंज अधिकारी यशवंत चौहान के नेतृत्व में भैरो घाटी और गंगोत्री नेशनल पार्क में रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट व वन दरोगा के नेतृत्व में वनकर्मियों ने गंगोत्री में स्वच्छता अभियान चलाया।
गंगोत्री रेंज के तहत आयोजित मिनी मैराथन के पुरुष वर्ग में दो कुमाऊं रेजीमेंट के नवीन कोरंगा व 35 वाहिनी आईटीबीपी के देवाशीष कालसा और पाटिल पवन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 35 वाहिनी आईटीबीपी की भाग्यश्री, आरती दत्त, आरती कुमारी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत डुंडा वन रेंज की ओर से शनिवार को बाजार में जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप चौहान, उप वन क्षेत्राधिकारी जोगेंद्र पंवार, वन दरोगा कीर्तिलाल, मंगल सिंह गुणसोला, धर्मवीर रावत, वन बीट अधिकारी मनीष पयाल, भीम सिंह, राहुल पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नौगांव में अपर यमुना वन प्रभाग की मुंगर संती रेंज द्वारा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज कलोगी में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी निधि नेगी और वन दरोगा स्वरूप चन्द रमोला के नेतृत्व में विद्यालय में प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिव प्रसाद नौटियाल, सरदार सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष अर्जुन सिंह, रामचन्द्र थपलियाल, कविता राणा, संदीप सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed