{"_id":"6ac0efad84548b112e0a3248","slug":"240-child-scientists-arrived-at-the-childrens-science-festival-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-122571-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बाल विज्ञान महोत्सव में पहुंचे 240 बाल वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बाल विज्ञान महोत्सव में पहुंचे 240 बाल वैज्ञानिक
Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान क्विज में कार्तिक, जनक व ड्रामा में जीआईसी सरनौल व कंवा अठाली की टीम जीती
उत्तरकाशी। कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में जिलेभर के बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। विज्ञान क्विज के सीनियर वर्ग में कार्तिक राणा और जूनियर वर्ग में जनक ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, विज्ञान ड्रामा के सीनियर वर्ग में जीआईसी सरनौल और जूनियर वर्ग में जीआईसी कंवा अठाली की टीम ने बाजी मारी।
महोत्सव में मोरी, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी विकासखंडों के 240 बाल वैज्ञानिकों और 50 विज्ञान एवं गणित मार्गदर्शक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जूनियर वर्ग के विज्ञान कविता प्रतियोगिता में अमित, प्रीति और शशि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस पोयम में जीविका प्रथम, आरोही द्वितीय और मन्नत चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मॉडल में मीणा, आयुष नौटियाल, अमृता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान क्विज में जनक, ओम नेगी और युवराज पवार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, विज्ञान ड्रामा में जीआईसी कंवा अठाली की टीम प्रथम, गांधी विद्या मंदिर की टीम द्वितीय और जीआईसी चिन्यालीसौड़ की टीम तृतीय रही। जबकि सीनियर वर्ग की विज्ञान कविता प्रतियोगिता में आरुषि प्रथम, कशिश द्वितीय और गुंजन तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
साइंस पोयम में उर्वशी, गौरी रांगड़ और दिशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में राजमोद, अखिल राणा और शिवानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज में कार्तिक राणा, नैतिक राणा और कोमल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी सरनौल की टीम ने प्रथम, जीआईसी मुस्टिकसौड़ ने द्वितीय और जीआईसी गढ़ बरसाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, यूकॉस्ट के जिला समन्वयक लोकेंद्र सिंह परमार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत, अनिल बिष्ट, डॉ. अपर्णा रावत, गुलाब सिंह महर आदि मौजूद रहे।