फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Players displayed their prowess at the MP Championship Trophy.

Uttarkashi News: सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 03 Oct 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 03 Oct 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess at the MP Championship Trophy.
डीएम और एडीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अंडर 14 और अंडर 19 आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं की वॉलीबाल, पिट्टू, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं।
समापन समारोह में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और एडीएम मुक्ता मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंडर 14 बालिका वॉलीबाल में घनसाली विधानसभा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। धनोल्टी की टीम दूसरे और पुरोला की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 14 बालक वॉलीबाल में प्रतापनगर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

टिहरी विधानसभा ने दूसरा और धनोल्टी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका पिट्टू में यमुनोत्री की टीम ने बाजी मारी। घनसाली दूसरे और गंगोत्री विधानसभा की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका कबड्डी में धनोल्टी विधानसभा की टीम प्रथम, घनसाली द्वितीय और यमुनोत्री तृतीय रही। अंडर 14 बालक खो-खो में टिहरी विधानसभा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापनगर ने दूसरा और गंगोत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालिका खो-खो में टिहरी जिले की विधानसभाओं का दबदबा रहा। प्रतापनगर विधानसभा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि टिहरी विधानसभा दूसरे और घनसाली विधानसभा तीसरे स्थान पर रही। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि जिले में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं में 26,543 बालक-बालिकाओं ने पंजीकरण कराया। इसमें न्याय पंचायत से सांसद स्तर तक 24,767 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस मौके पर संदीप राणा, अजय नौटियाल, प्रवेश पैंयूली, किरन राणा, प्रकाश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed