फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tree fell on bike rider, injured

बाइक सवार पर गिरा पेड़, घायल

Tue, 14 Sep 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on bike rider, injured
मोरी पुरोला मोटर मार्ग पर जरमोला के पास पेड़ गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को आपातकालीन सेवा 108 से सीएचसी पुरोला पहुंचाया गया।
विज्ञापन

टौंस वन प्रभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत पौड़ी पिपली निवासी अरविंद आर्य बाइक से करीब 11 बजे मोरी से पुरोला आ रहा था। जरमोला के पास पेड़ गिरने से अरविंद आर्य बाल-बाल बच गया। अरविंद आर्य के एक पैर पर गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष अशोक कुमार मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल को सीएचसी पुरोला भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पेड़ को सड़क से हटा दिया गया है। घायल अरविंद आर्य का एक पैर फैक्चर बताया जा रहा है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुभाष ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को देहरादून रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed