Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traffic risked after snowfall

बर्फबारी के बाद आवाजाही जोखिमभरी

Sat, 06 Feb 2021 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Traffic risked after snowfall
जिले में बर्फबारी से बंद गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शनिवार को आवाजाही बहाल तो हो गई, लेकिन मौसम खुलने के बाद पाला गिरने से दोनों ही हाईवे पर आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बीआरओ व एनएच से पाले की समस्या के समाधान के लिए नमक व चूने का छिड़काव करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को जिले में चटक धूप खिलने के साथ मौसम खुशगवार हो गया। बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे और यमुनोत्री हाईवे राड़ी, फूलचट्टी में बंद हो गया था। शुक्रवार से ही बीआरओ व एनएच मार्ग पर आवाजाही बहाल करने के प्रयास में जुटा हुआ था। शनिवार को मौसम खुलने के साथ दोनों हाईवे को आवागमन के लिए खोल दिया गया है, लेकिन रात में पाल गिरने से मार्ग पर वाहनों के रपटने की आशंका के चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

महेश पंवार, प्यारे लाल उनियाल, जयेंद्र तोमर आदि ने एनएच व बीआरओ से फिसलन वाले स्थानों पर चूना व नमक का छिड़काव करने की मांग की है। इधर, एनएच के ईई राजेश पंत ने बताया कि पाला प्रभावित क्षेत्रों में जल्द चूना डालकर सुगम व सुरक्षित आवाजाही का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ के ऊपर पाला गिरने से पलटा लोडर
पुरोला। मोरी मोटर मार्ग पर डांडा क्यारी के पास बर्फबारी के बाद पाला गिरने के कारण एक लोडर पलट गया। हालांकि दुर्घटना में चालक व परिचालक को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मार्ग पर जगह-जगह फिसलन होने से वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। संवाद
उत्तरकाशी से अजय कुमार, बड़कोट से दिनेश रावत व पुरोला जगमोहन सिंह रावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed