फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Told the new entrants about the course of IGNOU

नए प्रवेशार्थियों को इग्नू के कोर्स के बारे में बताया

Fri, 11 Feb 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Told the new entrants about the course of IGNOU
पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) की ऑनलाइन इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें नए प्रवेशार्थियों को विवि की ओर से संचालित कोर्स के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मीटिंग में प्राचार्य सविता गैरोला ने कहा कि किसी कारणवश शिक्षा पूरी नहीं कर पाने वाले छात्रा-छात्राएं इग्नू के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डा. एमपी तिवारी ने कहा कि विवि का उद्देश्य उच्च शिक्षा को हर विद्यार्थी के दरवाजे तक ले जाना है, जिससे कोई उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। उप निदेशक डा. रजंन कुमार ने बताया कि अभी तक 36 लाख विद्यार्थी इग्नू से अपना अध्ययन कर चुके हैं। सहायक निदेशक डा. जगदंबा प्रसाद ने इग्नू की वेबसाइट सर्च करने, असाइनमेंट डाउनलोड करने, परीक्षा फार्म भरने और पंजीकरण आदि के बारे में बताया। इस मौके पर प्राध्यापक डा. कमल बिष्ट, डा. एमपीएस परमार, डा. ऋचा बधानी, डा. अनामिका और डा. पूनम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed