फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   This time will also risky journey Yamunotri

इस बार भी जोखिमभरी होगी यमुनोत्री यात्रा

Tue, 19 Apr 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 19 Apr 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
This time will also risky journey Yamunotri
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : amarujala

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आधे-अधूरे कार्यों के चलते न सिर्फ जाम की समस्या, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। महज पांच किमी लंबे पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत तो हुआ है, लेकिन देर से और धीमी रफ्तार से चल रहा कार्य यात्रा शुरू होने से पहले पूरा होना संभव नहीं है।

विज्ञापन


जानकीचट्टी से यमुनोत्री महज पांच किमी पैदल मार्ग को वर्षों बाद भी सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही लायक नहीं बनाया जा सका है। इस बार भी रास्ते के चौड़ीकरण और दुरुस्तीकरण के लिए विश्व बैंक से पांच करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। मार्ग के करीब 850 मीटर संकरे हिस्से में गार्डर बिछाकर रास्ते को चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन


इसके अलावा जोखिम भरे हिस्सों में किनारे रेलिंग और यात्रियों को धूप, बारिश से बचाने के लिए टीन शेड का निर्माण कराया जाना है। एडीबी लोनिवि की ओर से मार्ग को आठ हिस्सों में बांट कर ठेकेदारों को कार्य सौंपा गया। विलंब से शुरू हुए काम में ठेकेदारों ने जगह-जगह रास्ता खोद तो दिया, लेकिन धीमी रफ्तार के चलते यात्रा सीजन शुरू होने से पहले इसके पूरा होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस बार भी यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। चौड़ीकरण वाले हिस्सों में लोहे के गार्डर बिछाकर इन्हें सीमेंट-रोड़ी से जाम किया जाना है, लेकिन आए दिन मौसम खराब होने से इसमें दिक्कतें आ रही हैं।

यात्रा शुरू होने से पहले तैयार करें मार्ग
यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, सचिव पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन आदि तीर्थ पुरोहितों ने कार्य की धीमी रफ्तार पर रोष जताया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मौके पर मौजूद रहकर तेजी से तथा उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य कराने की मांग की है।


जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग के डेंजर जोन वाले हिस्सों में प्राथमिकता से कार्य कराया जा रहा है। शेष कार्य बाद में कराए जाएंगे, ताकि यात्रा प्रभावित न हो। एडीबी से अभी और अभियंता मिले हैं। उन्हें साइट पर तैनात कर यात्रा शुरू होने से पहले डेंजर जोन वाले हिस्सों में काम पूरा करा लिया जाएगा।
बीडी भट्ट, ईई, लोनिवि बड़कोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed