{"_id":"5724d2724f1c1bc73ea91fd9","slug":"the-fire-reached-the-population-in-the-wild","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों की आग पहुंची आबादी क्षेत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों की आग पहुंची आबादी क्षेत्र में
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम को बारिश की हल्की बौछारों से कुछ देर के लिए थमी जंगलों की आग शनिवार को फिर भड़क गई है। जिले में जगह-जगह सुलग रहे जंगलों से उठता धुआं वातावरण में जहर घोल रहा है। दावानल का रुख आबादी की ओर होने से नुकसान का दायरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को डुंडा एवं मुखेम रेंज के साथ ही वरुणावत पहाड़ी पर लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। वरुणावत पहाड़ी पर लगी आग तो ज्ञानसू आबाद बस्ती तक पहुंच गई है। शाम के समय दावानल का रुख ज्ञानसू गैस गोदाम की ओर होने से बड़ी तबाही का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस एवं दमकल के जवान आग पर काबू पाने की कवायद में जुटे हैं। उधर, गाजणा क्षेत्र में भड़कोट बागी बीट के जंगलों में लगी आग विकराल होने पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
भड़कोट गांव की वन पंचायत सरपंच सोनदेई रावत, नैन सिंह, बलवीर सिंह, विजय बिष्ट, अरुण, अनीता देवी, रुकमणी, वन दरोगा राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, खुशाल सिंह, गोविंद सिंह आदि ने भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
दूरसंचार सेवा भी चढ़ी दावानल की भेंट
उत्तरकाशी। जंगलों की आग दूरसंचार सेवाओं पर भी भारी पड़ रही है। मानकों को ताक पर रख जंगलों में पेड़ों पर बिछाई गई ओएफसी केबल दावानल की भेंट चढ़ रही है। इसके चलते रवाईं घाटी में बीएसएनएल की संचार सेवाएं तीन दिनों से ठप पड़ी हैं।
जिला मुख्यालय क्षेत्र की दूरसंचार सेवा भी शुक्रवार शाम से ठप है। हालांकि शनिवार देर शाम को बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा चालू हो गई। बीएसएनएल के एसडीई विशाल वर्मा ने स्वीकारा कि जंगलों में लगी आग से ओएफसी केबल जलने के कारण दूरसंचार सेवा प्रभावित हो रही है। उत्तरकाशी से आगे के क्षेत्र में सेटेलाइट माध्यम से दूरसंचार सेवा चालू है।