फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The crack again emerged on the culvert of Naugaon Rajgarhi road

नौगांव राजगढ़ी मार्ग की पुलिया पर फिर उभरी दरार

Thu, 17 Jun 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
The crack again emerged on the culvert of Naugaon Rajgarhi road
बगासु गांव के समीप नौगांव राजगढ़ी मोटर मार्ग पर साढ़े चार दशक पूर्व बनी आरसीसी पुलिया में दरार उभरने पर विभाग ने पुलिया से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, जिससे ग्रामीणों के समक्ष खेतों में तैयार टमाटर की फसल को मंडी पहुंचाने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

बनाल और राजगढ़ी क्षेत्र की लाइफ लाइन रहे नौगांव राजगढ़ी मोटर मार्ग पर बगासु गांव के पास बनी आरसीसी पुलिया में वर्ष 2019 में भी अचानक दरार उभर आई थी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए विभाग ने तब पुलिया के नीचे सहारे के लिए आरसीसी के दो पिलर खड़े कर इतिश्री कर ली थी। दो साल बाद बृहस्पतिवार को पुलिया के बीच में फिर से दरार उभर आई है और पुलिया का लेंटर टूटना शुरू हो गया है, जिससे दुपहिया वाहन चालकों में भी डर का माहौल है। कोई घटना घटित न हो विभाग ने पुलिया के दोनों और लोहे के पिलर गाड़ कर लोडर वाहनों की आवाजाही के लिए नो एंट्री का बोर्ड चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बगासु गांव निवासी दीवान असवाल ने घटना को विभाग की लापरवाही बताया और कहा कि यदि दो साल पहले की घटना को विभाग गंभीरता से लेता तो आज तक नई पुलिया भी बन कर तैयार हो गई होती। लोनिवि बड़कोट के ईई संजय सिन्हा ने स्वयं बगासु गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जब तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं हो जाती है, लोडर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उनका कहना था कि पुलिया के तत्काल निर्माण की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन व विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। वैकल्पिक मार्ग तलाशने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed