{"_id":"57150a1c4f1c1bf4338b457d","slug":"the-committee-will-provide-passengers-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को मंदिरों की जानकारी देगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को मंदिरों की जानकारी देगी समिति
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर जीर्णोद्धार समिति यात्रा सीजन में आने वाले तीर्थयात्रियों को प्राचीन मंदिरों के बारे में जानकारी और विभिन्न मंदिरों, पर्यटन स्थलों की सूचना मुहैया कराएगी। गठन को सात साल पूरे होने पर समिति की बैठक हुई। बैठक में आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
समिति ने निर्णय लिया कि इस बार यात्रा सीजन में उत्तरकाशी पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को प्राचीन मंदिरों के बारे में जानकारी मुहैया करायी जाएगी। दीवार लेखन और फ्लैक्स लगाकर यात्रियों को नगर के प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों की सूचना भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
समिति ने नगर के जीर्णशीर्ण मंदिरों के सुंदरीकरण का निर्णय भी लिया गया। बैठक में अजय प्रकाश बडोला, हरीश नौटियाल, महेश मटूड़ा, तस्दीक खान, ज्ञान तमांग, संतोष, आनंद नौटियाल, महेश पडियार, अतर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन