{"_id":"585ff6f04f1c1b2941eeb208","slug":"the-candidate-elected-in-the-presence-of-deities-purola","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी देवताओं की मौजूदगी में चुना पुरोला का प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी देवताओं की मौजूदगी में चुना पुरोला का प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी के दूरस्थ ब्लाक मोरी में प्रत्याशी के चयन को लेकर आयोजित महापंचायत में मौजूद ग्रामीण आपस में चर्चा करते हुए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरी की जनता ने महापंचायत के बाद पुरोला सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जखोल न्याय पंचायत के रेक्चा गांव निवासी दुर्गेश लाल को प्रत्याशी चुना है। क्षेत्र के चार न्याय पंचायतों के देवी-देवताओं के पश्वाओं, कोर कमेटी के सदस्यों और आयोजक मंडल की मौजूदगी में निर्णय लिया गया। पूर्व में हुए महापंचायत में 13 लोगों ने दावेदारी की थी। रविवार को तीन लोगों ने दावेदारी पेश की।
करीब एक माह से क्षेत्र के चार न्याय पंचायतों में आयोजित कोर कमेटियों की बैठक में अलग-अलग कोर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय देवी देवताओं के पश्वाओं सहित लोगों की रायशुमारी के बाद प्रत्याशी का नाम तय कर दिया गया। महासु देवता के बजीर जयपाल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित एकता महापंचायत में न्याय पंचायतवार हुई कोर कमेटी की बैठकों की समीक्षा की गई।
कोर कमेटी के 20 सदस्यों को बैठक में फैसला देने हेतु चुन लिया गया, जिसके बाद प्रत्याशी के नाम पर कोर कमेटी के सदस्यों ने मुहर लगाई। पूर्व में हुई बैठकों में ग्रामीणों ने क्षेत्र की लगातार हो रही उपेक्षा पर विकास को मुख्य फोकस करते हुए तय किया कि बुनियादी मुद्दों को हल करने में सक्षम व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कोर कमेटी में न्याय पंचायत जखोल से कृपाल सिंह, गुलाब सिंह, भजन सिंह, वरदान सिंह, जयवीर सिंह, दोणी से हरबंश, जगमोहन, सुभाष, सूरत सिंह, आनंद, आराकोट से उपेंद्र चौहान, राजेंद्र, विनोद रावत, जोगेंद्र नौटियाल, राजेंद्र रावत, नानई से जयराम चौहान, मूूर्ति सिंह रावत, सियाराम, जयवीर रावत शामिल थे।
आयोजक मंडल में जाजमोहन सिंह, चंद्रमणी, राजेंद्र सिंह रावत, भगवान सिंह रांगड़, राजेंद्र पंवार रहे। 27 हजार मतदाता वाला मोरी ब्लाक का यह निर्णय आने वाले चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है।
-इन देवी-देवताओं के पश्वा रहे महापंचायत में मौजूद - पवासी महाराज, कॉल देवता, सिरकुड़िया महाराज, सोमेश्वर महाराज, न्याय के देवता पोखू महाराज, कर्ण महाराज।
घोषित प्रत्याशी का परिचय-
नाम- दुर्गेश लाल
पिता-गुलाब लाल
उम्र-31 वर्ष
शैक्षिक योग्यता- देहरादून से ग्रेजुएशन
प्रोफेशनल योग्यता- मार्केटिंग मैनेजमेंट में डिप्लोमा
व्यवसाय- दिल्ली के एक प्राइर्वेट कंपनी में ब्रांच मैनजर।
गांव- रेक्चा।
विधानसभा-पुरोला।