{"_id":"6ac8cff2e68f69062e030a20","slug":"no-bus-service-on-the-dobra-nakotkholi-motor-road-people-facing-difficulties-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1018-121741-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डोबरा-नकोटखाेली मोटर मार्ग पर बस सेवा नहीं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डोबरा-नकोटखाेली मोटर मार्ग पर बस सेवा नहीं, लोग परेशान
Fri, 09 Oct 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडीसौड(टिहरी)।
थौलधार ब्लॉक में डोबरा-नकोटखोली (कमांद) मोटर मार्ग पर सार्वजनिक बस सेवा नहीं है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 20 किमी इस सड़क पर सीमित टैक्सी सेवा होने के चलते लोगों को तीन-चार किमी पैदल चलकर चंबा-धरासू हाईवे तक पहुंचना पड़ता है। यहां तक कि जरूरी कार्य आने पर 50 रुपये किराए के बदले पांच सौ रुपये टैक्सी बुक भी करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
डोबरा-नकोटखोली मोटर मार्ग पर वर्षों बाद भी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र के डोबरा, उप्पू, भिल्डियाना, डांग, मठियाली, ल्वारखा, मंजोली, रत्वाड़ी, चोपड़ा और नकोट खोली के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिपंस राजेंद्र रांगड़, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महावीर चंद रमोला, भगवान सिंह राणा, सुमेर सिंह पंवार, नत्थी चंद रमोला, माधव रतूड़ी, पुष्पा देवी, प्रभा देवी ने बताया कि क्षेत्र के लोग ऋषिकेश से वाॅया डोबरा-चांठी होते हुए लंबगांव जाने वाली बस से डोबरा तक ही पहुंच पाते हैं। डोबरा से आगे उप्पू, भल्डियाना, डांग और चोपड़ा आदि गांव के लोगों को डोबरा में घंटों इंतजार के बाद भी वाहन सुविधा नहीं मिल पाती है। कई बार लोगों को मजबूरी में 50 रुपये किराए के बदले पांच सौ रुपये में टैक्सी बुक कर जाना पड़ता है।
इस रोड पर सुबह-शाम सीमित टैक्सी सेवा के कारण ग्रामीण तीन-चार किमी की खड़ी चढ़ाई पैदल चलकर चंबा-धरासू हाईवे पर पहुंचने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों को परिवहन विभाग और टीजीएमओ से चंबा से डोबरा होते हुए नकोटखोली मोटर मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
डोबरा-नकोटखोली मोटर मार्ग पर बस सेवा शुरू कराने के लिए क्षेत्र के लोग टीजीएमओ को एक प्रस्ताव दे सकते हैं। उसके बाद मोटर मालिकों से बात कर सेवा संचालन का निर्णय लिया जाएगा।
- बलवीर सिंह रौतेला, अध्यक्ष टीजीएमओ ऋषिकेश।