फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The administration broke the road built in Bhagirathi river

भागीरथी नदी में बनाई सड़क को प्रशासन ने तुड़वाया

Sun, 12 Dec 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
The administration broke the road built in Bhagirathi river
खनन कारोबारी की ओर से भागीरथी नदी पर बनाई गई सड़क को प्रशासन ने तुड़वा दिया है। खनन कारोबारी ने नदी का प्रवाह रोक सड़क का निर्माण किया था। इसके लिए प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आए प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से मात्र 15 किमी की दूरी पर डुंडा के समीप एक खनन कारोबारी ने भागीरथी नदी में सड़क बना दी थी। नदी के दूसरी ओर खनन कारोबारी का पट्टा स्वीकृत था। नदी पर सड़क बनाने के लिए खनन कारोबारी ने प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली थी। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाया था, लेकिन तब तक खनन कारोबारी नदी के आधे से अधिक हिस्से पर सड़क निर्माण कर चुका था। नदी में सड़क बनाए जाने की खबर मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर प्रशासन हरकत में आया। रविवार को डुंडा तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच सड़क को तुड़वा कर नदी का प्रवाह अविरल किया।
विज्ञापन

- भागीरथी नदी पर बनाई गई प्रवाह रोक कर बनाई गई सड़क तुड़वा दी गई है। मामले में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-मीनाक्षी पटवाल, एसडीएम डुंडा।
खनन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया ट्वीट
भागीरथी नदी का प्रवाह रोक सड़क निर्माण किए जाने संबंधी खबर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। पूर्व सीएम रावत ने सभी अखबारों की कटिंग को ट्वीट कर लिखा है कि ‘माननीय मुख्यमंत्री जी खनन प्रेम की भी इंतहा होनी चाहिए। आपने उत्तरकाशी में खनन के लिए भागीरथी का प्रवाह ही रोक लिया, वाह राज्य का मोटो बना दिया, बजरी बालू की लूट है लूट सके तो लूट’। पूर्व सीएम रावत ने ट्वीट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी टैग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed