फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Suggestions for cleaning Ganga by cleaning

साफ-सफाई कर गंगा की स्वच्छता के दिए सुझाव

Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Suggestions for cleaning Ganga by cleaning
विश्वनाथ संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को गंगा विश्व धरोहर घोषित हो विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों ने साफ-सफाई कर गंगा की स्वच्छता व निर्मलता के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

गंगा विश्व धरोहर घोषित हो विषय पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि हरि सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र नौटियाल ने कहा कि हिंदू धर्म में गंगाजल को अमृत की उपाधि दी गई है। संयोजक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि भारतीय धर्मग्रंथों में ही नहीं, बल्कि गंगा का सम्मान सभी धर्मों और पंथों द्वारा किया जाता है। प्राचार्य रामानंद बलूनी ने कहा कि पुण्य सलिला मां गंगा त्रिविध पापनाशिनी व मोक्षदायिनी है। संगोष्ठी में महेश प्रथम, हैप्पी नौटियाल द्वितीय व प्रवेश भट्ट तृतीय रहे। इस अवसर पर शिक्षक भगवती प्रसाद उनियाल, अनिल बहुगुणा, योगाचार्य नरेश भट्ट, डॉ. द्वारिका नौटियाल, सुरेश रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed