फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sub district hospital will be built in Bhatwadi and Chinyalisaur

Uttarkashi News: भटवाड़ी और चिन्यालीसौड़ में बनेगा उप जिला अस्पताल

Wed, 10 Jan 2024 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sub district hospital will be built in Bhatwadi and Chinyalisaur
चिन्यालीसौड़ में नियु​क्ति पत्र मिलने पर खुशी का इजहार करते नर्सिंग अ​धिकारी। संवाद
फार्मासिस्टों की रिक्त पदों पर वर्षवार शुरू की जाएगी नियुक्ति : कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। जिले को 93 नए नर्सिंग अधिकारी मिल गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्तिपत्र सौंपते हुए कहा कि फार्मासिस्टों की खाली पड़े पदों पर भी अब वर्षवार नियुक्ति दी जाएगी। भटवाड़ी व चिन्यालीसौड़ में उप जिला अस्पताल खोले जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सीएमओ को जल्द विस्तृत प्रस्ताव बनाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा नर्सिंग अधिकारियों के पद पर शत-प्रतिशत उत्तराखंड के मूल-निवासियों को नियुक्ति दी गई है। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, सीडीओ जयकिशन, सीएमओ डॉ. आरसीएस पंवार, एसीएमओ डॉ. कुलवीर राणा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्यराम कोठारी, ब्लॉक प्रमुख वंदना सोनी, शैलेंद्र कोहली, विनीता रावत उपस्थित रही।
विज्ञापन



नई नियुक्तियों के बाद भी रिक्त रह जाएंगे 12 पद
उत्तरकाशी। जिले में 93 नए नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति के बाद भी 12 नर्सिंग अधिकारियों के पद रिक्त रह जाएगे। जिले में नर्सिंग अधिकारियों के 132 पद स्वीकृत हैं। 27 नर्सिंग अधिकारी जिले में पहले ही कार्यरत हैं। नए नियुक्तियों के बाद भले ही नर्सिंग अधिकारियों की संख्या बढ़कर 120 हो जाएगी, लेकिन 12 पद फिर भी रिक्त रह गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed