{"_id":"69d0ea575b639ae9930bffd6","slug":"stray-dogs-feeding-on-fragments-of-half-burnt-corpses-uttarkashi-news-c-54-uki1003-119067-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे लावारिस कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे लावारिस कुत्ते
Sat, 04 Apr 2026 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
मोक्ष केदार घाट पर सफाई न होने से पहुंच रहे कुत्ते
गंगा विचार मंच ने प्रशासन से कदम उठाने की मांग की
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय के मुख्य मोक्ष केदार घाट पर लावारिस कुत्ते भागीरथी नदी किनारे अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं। गंगा विचार मंच से जुड़े लोगों का कहना है कि लोग अंतिम संस्कार के बाद बचे शव के टुकड़ों की सही ढंग से सफाई नहीं कर रहे हैं। जिससे कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस लगने से वह आम लोगों को काट रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन और स्थानीय लोगों को मिलकर कदम उठाना होगा।
गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस प्रकार की स्थिति कोविड काल के समय भी केदारघाट में देखने को मिली थी। उस समय समझ सकते थे कि अंतिम संस्कार कई बंदिशों के बीच हो रहे थे लेकिन आजकल सामान्य दिनों में भी केदारघाट पर वही दृश्य देखने को मिल रहे हैं। आए दिन लावारिस कुत्तों का झुंड केदारघाट पर पहुंचता है। वहां पर वह अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं।
कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस का स्वाद लगने से वह सड़क पर चल रहे लोगों को भी काट रहे हैं। बीते दिनों भी कुत्तों ने 18 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। प्रशासन सहित पालिका को इन कुत्तों को पकड़ने और मोक्ष घाट पर अंतिम संस्कार के बाद सफाई को लेकर एक अभियान चलाना चाहिए।