{"_id":"6ad225ba05597d9ee30b9bd6","slug":"state-level-speed-climbing-competition-begins-at-nim-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122822-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: एनआईएम में राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: एनआईएम में राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता शुरू
Fri, 16 Oct 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के तहत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के साथ 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग की ओपन महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और एनआईएम के प्रधानाचार्य एसएस राजपुरोहित ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि इस खेल में शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि स्पीड क्लाइंबिंग एकाग्रता, मानसिक मजबूती और सेकंड के सौवें हिस्से में सही निर्णय लेने की क्षमता की परीक्षा भी है। एनआईएम के प्रधानाचार्य एसएस राजपुरोहित ने कहा कि स्पीड क्लाइंबिंग ओलंपिक स्तर का खेल है और उत्तराखंड में इस खेल की अपार संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत, संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, लोकेन्द्र नेगी, व्यायाम प्रशिक्षक सचिन रावत, निर्णायक अजय नौटियाल, खेल प्रशिक्षक अमित राणा आदि मौजूद रहे। संवाद