फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Career counseling program concludes at Genwala Inter College

Uttarkashi News: गेंवला इंटर कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम संपन्न

Fri, 16 Oct 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 16 Oct 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Career counseling program concludes at Genwala Inter College
उत्तरकाशी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला में किशोरावस्था जागरूकता एवं कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में करीब 235 विद्यार्थियों को कॅरिअर चयन, उच्च शिक्षा, बैंकिंग, न्यायिक व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसबीआई ब्रह्मखाल के शाखा प्रबंधक अमित गुसाईं ने बैंकिंग सेवाओं और इस क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी। राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल के डॉ. विनोद कुमार चंद्रवाल ने उच्च शिक्षा के अवसरों और विषय चयन के संबंध में मार्गदर्शन किया। वहीं, पूर्व प्रमुख सचिव न्याय एवं विधायी जयदेव सिंह ने न्याय व्यवस्था और कानून के महत्व के बारे में बताया। एएनएम सरस्वती रावत ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह रावत ने छात्राओं को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article