फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A bear attacked a man who had gone to graze goats in the forest.

Uttarkashi News: जंगल में बकरियां चराने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

Fri, 16 Oct 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 16 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
A bear attacked a man who had gone to graze goats in the forest.
फोटो
विज्ञापन

कफनौल गांव की घटना, हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगांव (उत्तरकाशी)। कफनौल गांव के जंगल में बकरियां चराने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में गए दूसरे व्यक्ति के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। उन्हें हेली एंबुलेंस की मदद से दून ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, कफनौल गांव निवासी रणवीर सिंह कफोला (50) बकरियों को लेकर गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। साथ गए दूसरे व्यक्ति के शोर मचाने पर भालू भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण जंगल पहुंचे और घायल रणवीर सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनौल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रशासन से हेली एंबुलेंस की मांग की गई। इसके बाद घायल को कफनौल से करीब आठ किलोमीटर दूर धारी कलोगी से एयरलिफ्ट कर हेली एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी मुंगरसंती रेंज विवेक चौहान टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के उपचार से संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed