फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News bear hiding in bushes attacked man grazing goats in Naugaon villagers panic

उत्तरकाशी: नौगांव में बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर झाड़ियों में छिपे भालू ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 16 Oct 2026 05:28 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 16 Oct 2026 05:28 PM IST
सार

रणवीर सिंह कफोला रोज की तरह बकरियां लेकर गांव के पास स्थित जंगल में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Uttarkashi News bear hiding in bushes attacked man grazing goats in Naugaon villagers panic
भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आई है। कफनौल गांव के रणवीर सिंह कफोला पर जंगल में बकरियां चराने के दौरान भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनौल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हेली एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कफनौल गांव निवासी रणवीर सिंह कफोला(50) पुत्र दयाराम कफोला रोज की तरह बकरियां लेकर गांव के पास स्थित जंगल में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मौजूद दूसरे बकरीपालक ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण जंगल पहुंचे और घायल रणवीर सिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रशासन से हेली एंबुलेंस की मांग की। इसके बाद घायल को कफनौल से करीब आठ किलोमीटर दूर धारी कलोगी से एयरलिफ्ट कर हेली एंबुलेंस के जरिए हायर सेंटर देहरादून भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
भालू के हमले की सूचना मिलने पर मुंगरसन्ति रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विवेक चौहान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल के उपचार से संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।


ग्रामीणों में भय का माहौल
जंगल में भालू के हमले की इस घटना से कफनौल और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों में जंगल में जाने और मवेशियों को चराने के दौरान वन्यजीवों के हमले का खतरा बढ़ने को लेकर चिंता है। ग्रामीणों को अब घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed