फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Many wildlife including Snow Leopard and Himalayan Red Fox seen in Gangotri National Park, pictures captured in camera

Uttarakhand: गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए और हिमालयन रेड फॉक्स सहित कई वन्यजीवों की चहलकदमी, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Sun, 06 Mar 2022 12:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2022 12:03 PM IST
सार

कुछ दिन पहले नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में पार्क प्रशासन की ओर से विभिन्न जगह पर लगाए गए ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स सहित दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं। अब गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में दुलर्भ वन्यजीव दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Many wildlife including Snow Leopard and Himalayan Red Fox seen in Gangotri National Park, pictures captured in camera
गंगोत्री नेशनल पार्क के ट्रेप कैमरे में कैद हिम तेंदुआ। साभार-गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन। - फोटो : UTTER KASHI

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में लगे ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए के साथ भूरा भालू, कस्तूरी हिरन, भूरा भालू व हिमालय रेड फॉक्स चहलकदमी करते हुए कैद हुए हैं। वर्तमान समय में शीतकाल के लिए बंद पार्क क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी से पार्क प्रशासन के अधिकारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


पार्क के उप निदेशक आरएन पांडेय ने बताया कि पार्क क्षेत्र के नेलांग घाटी वाले क्षेत्र में लगे ट्रेप कैमरों में वन्यजीवों की चहलकदमी देखने को मिली है। उन्होंने पार्क क्षेत्र की जैव विविधता के लिए इसे सकारात्मक बताते हुए कहा कि वन्यजीवों से ही पार्क प्रशासन का अस्तित्व है। बताया कि जल्द कुछ समय बाद दोबारा  ट्रैप कैमरों का निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें और अधिक संख्या में वन्यजीवों की तस्वीरें व वीडियो कैद होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


बर्फ पड़ने से निचले क्षेत्रों में भी विचरण करते हैं जीव
दूसरी ओर नंदा देवी नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाके में आता है, जिससे यहां पर दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव निवास करते हैं। गर्मी और बरसात में यह वन्य जीव बर्फ वाले इलाके में चले जाते हैं, लेकिन सर्दियों में निचले क्षेत्रों तक बर्फ पड़ने से यह जीव निचले क्षेत्रों में भी विचरण करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस दिग्गजों की दिल्ली दौड़ शुरू, हरीश, प्रीतम सिंह के बाद अब जाएंगे गोदियाल


हर साल नंदा देवी पार्क प्रशासन की ओर से वन्य जीवों पर नजर रखने के लिए विभिन्न जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं, जिससे जहां वन्य जीवों के बारे में जानकारी मिलती है, वहीं वन्य जीव तस्करों पर भी नजर रखी जा सकती है नंदा देवी नेशनल पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पार्क के विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए थे, जिसमें हिम तेंदुआ सहित दूसरे कई दुर्लभ प्रजाति के जीवों की तस्वीरें कैद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed