फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chunav 2022: Before the election results, Congress veterans Delhi race begins, after Harish, Pritam Singh now Godiyal will go to delhi

Uttarakhand Chunav 2022: चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस दिग्गजों की दिल्ली दौड़ शुरू, हरीश, प्रीतम सिंह के बाद अब जाएंगे गोदियाल

Sun, 06 Mar 2022 10:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Mar 2022 10:10 AM IST
सार

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह दोनों को ही मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chunav 2022: Before the election results, Congress veterans Delhi race begins, after Harish, Pritam Singh now Godiyal will go to delhi
ganesh godiyal, harish rawat, pritam singh - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को मतगणना से पूर्व राजनीतिक दलों के नेताओं की दिल्ली दौड़ एक बार फिर शुरू हो गई है। जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एक फेरा दिल्ली का लगा आए हैं, वहीं कांग्रेस के कुछ दिग्गज दिल्ली में मौजूद हैं तो कुछ जाने की तैयारी में हैं। प्रदेश नेताओं की दिल्ली दौड़ को आगामी विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बनने वाली स्थितियों पर पहले से होमवर्क के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


सर्वविदित है कि प्रदेश की राजनीति में चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस पार्टी हाईकमान के आदेश के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता है। ऐसे में पार्टियां चुनाव परिणामों से पहले हर स्थिति की भावी रणनीति बना लेना चाहती हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली दौड़ इसी का एक हिस्सा थी। वहीं अब कांग्रेस के नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


गणेश गोदियाल ने कहा कि सामान्य तौर पर जा रहे दिल्ली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं तो नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। दोनों नेताओं की दिल्ली सक्रियता को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दोनों ही नेताओं को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ukraine Crisis: यूक्रेन से लौटे बच्चों से नारे लगवाए जाने पर कांग्रेस का पलटवार- कहा पहले भी रेस्क्यू हुए, लेकिन जगराता पहली बार हो रहा

सात मार्च को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी दिल्ली रवाना हो जाएंगे। हालांकि पूछने पर तीनों दिग्गजों ने इसे सामान्य दौरा बताया। उन्होंने कहा कि ठीक है चुनाव परिणामों से पहले पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत होगी, लेकिन इसका यह मलतब नहीं है कि कोई विशेष रणनीति बनाई जा रही है। पूछने पर गणेश गोदियाल ने कहा कि वह सामान्य तौर पर दिल्ली जा रहे हैं। हाईकमान से बुलाया आया है या कोई बैठक जैसी कोई बात नहीं है। 

अब तो जो होगा, चुनाव परिणाम के बाद ही होगा : प्रीतम 
अपने दिल्ली दौरे पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हम चुनाव से पहले और अब बाद में दिल्ली आते-जाते रहे हैं। इसमें कुछ खास नहीं है। रिजल्ट आने से पहले किस तरह की लॉबिंग होगी। अब तो जो कुछ होगा चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा।
 
प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस ने एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा। जबकि भाजपा से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि चुनाव परिणामों से पहले ही सिर फुटव्वल की स्थिति बन रही है। कहीं से भितरघात की बात सामने आ रही है तो कहीं से आपसी मनमुटाव की बात सामने आ रही है। इससे स्पष्ट है कि चुनाव के परिणाम क्या आने वाले हैं। भाजपा बैलेट पेपर वोटों में गड़बड़ी कर चुनाव जितना चाहती है, लेकिन हमने इस पर निर्वाचन आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। इसमें तमाम तरह की गड़बड़ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। 


भाजपा का खरीद-फरोख्त का इतिहास 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि खरीद-फरोख्त के मामले में भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। उत्तराखंड के साथ तमाम राज्यों में भाजपा पहले ऐसा कर चुकी है। गोदियाल ने कहा कि मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही है कि भाजपा पुन: ऐसा कर सकती है, इसलिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट कर सकती है। लेकिन यह सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार ऐसा दुस्साहस नहीं करेगी। हम इन सब बातों को लेकर पहले से सचेत हैं। उन्होंने कहा भाजपा ने अपनी ऐसा छवि बना ली है कि लोग ही उसे अब संदेह की नजरों से देखने लगे हैं। 

टूटेगा 60 पार जाने की बात का घमंड 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की ओर से 60 पार जाने का दावा किया गया था। लेकिन बहुत जल्दी उसका यह घमंड टूटने जा रहा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी इस बात का भान हो गया है कि यूपी समेत उत्तराखंड में उसकी जमीन खिसक चुकी है। इसलिए उसके प्रदेश स्तरीय नेताओं को दिल्ली तलब किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस पहले दिन से कह रही है कि वह पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed