फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Shutdown and road blockade announced for today over the power crisis.

Uttarkashi News: बिजली संकट के लिए आज तालाबंदी और चक्काजाम का एलान

Thu, 17 Sep 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 17 Sep 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shutdown and road blockade announced for today over the power crisis.
विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

पुरोला। नगर क्षेत्र में लगातार जारी अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली कटौती से परेशान व्यापार मंडल पुरोला ने शुक्रवार को नगर बंद, विद्युत विभाग कार्यालय में तालाबंदी और चक्का जाम करने का एलान किया है। व्यापारियों ने साफ किया है कि विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार ने कहा कि पुरोला नगर और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली की आंख-मिचौली जारी है। बार-बार और अनियमित विद्युत कटौती ने व्यापारियों के साथ-साथ छोटे उद्योगों, होटल कारोबारियों, छात्रों और आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

लगातार बिजली गुल रहने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और कई कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बिजली पर निर्भर दैनिक कार्य भी बुरी तरह बाधित हो रहे हैं। व्यापार मंडल का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। इसी के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी बाजार बंद रखकर विद्युत विभाग कार्यालय में तालाबंदी करेंगे और चक्का जाम के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार ने नगर के सभी व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से प्रस्तावित आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन के बाद भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed