फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   "Rise of the village India Shining 'campaign began preparing

‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान की तैयारी शुरू

Sun, 10 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 10 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अंबेडकर जयंती से राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस तक चलने वाले ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन से इस बार अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस 24 अप्रैल तक ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान चलाने के निर्देश मिले हैं।

विज्ञापन


इसके तहत समाज कल्याण विभाग लाभार्थियों को पेंशन एवं दिव्यांग जनों को सहायक उपकरणों का वितरण करेगा। साथ ही प्रत्येक गांव में पेंशन ले रहे लाभार्थियों की सूची चस्पा कर ग्राम सभा के प्रस्ताव से संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। एडीएम अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायतराज अधिकारी चमन सिंह राठौर, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, उद्यान एवं समाज कल्याण अधिकारी एनके यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीसी कर्नाटक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed