{"_id":"6a0866fe831223313508bb0b","slug":"purola-municipality-aims-for-a-top-10-ranking-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119922-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुरोला पालिका का टॉप-10 में आने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुरोला पालिका का टॉप-10 में आने का लक्ष्य
Sat, 16 May 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 16 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां तेज, ईओ ने कर्मचारियों के साथ की बैठक
पुरोला। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद पुरोला की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी ने पालिका कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर स्वच्छता अभियान से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से एवं पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करें। अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने बताया कि पिछले वर्ष स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका पुरोला को प्रदेशभर में 52वीं रैंक प्राप्त हुई थी लेकिन इस बार पालिका का लक्ष्य टॉप-10 में स्थान बनाना है।
पालिका प्रशासन लगातार आमजन से फीडबैक ले रहा है और खुशी की बात यह है कि लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के मामले में नगर पालिका पुरोला अभी तक नंबर वन पर बनी हुई है। बैठक में कर्मचारियों से नगर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देने को कहा गया।