फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Plan to tackle traffic jams created by the police

पुलिस ने जाम से निपटने को बनाया ट्रैफिक प्लान

Wed, 20 Apr 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Wed, 20 Apr 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने नौगांव बाजार में यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने की कवायद शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पुरोला ने नौगांव में व्यापारियों एवं टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर यात्रा सीजन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया। उन्होंने इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बुधवार को थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने नौगांव में व्यापारियों एवं टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर ट्रैफिक प्लान तैयार किया। तय हुआ कि टैक्सी यूनियन पुरोला एवं बड़कोट के लिए दो-दो और विकासनगर एवं देहरादून प्वाइंट पर एक-एक वाहन खड़ा रखेगी। शेष वाहन शहर से दूर खड़े किए जाएंगे। यात्रा सीजन में प्रियंका लॉज से पेट्रोल पंप तक नो पार्किंग जोन रहेगा।
विज्ञापन


लोडर वाहनों को डामटा बैरियर से आगे शाम पांच बजे के बाद ही नगर में प्रवेश दिया जाएगा। क्रेशर प्लांट के ट्रक एवं डंपर भी शाम छह से सुबह आठ बजे के बीच ही शहर में प्रवेश कर पाएंगे। शहर में होटल-ढाबों पर शराब परोसे जाने पर पाबंदी रहेगी। एसओ चौहान ने कहा कि ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीवान सिंह असवाल, अरविंद चौहान, संदीप राणा, जगदेव सिंह, अतर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed