फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pharmacists took pledge for a healthy future

Uttarkashi News: फार्मासिस्टों ने लिया स्वस्थ भविष्य का संकल्प

Sat, 26 Sep 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 26 Sep 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists took pledge for a healthy future
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला अस्पताल सहित आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए गए।
जिला अस्पताल में कार्यक्रम का शुभारंभ औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप पंवार और सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सीएमएस डॉ. बीएस रावत और आयुर्वेदिक अस्पताल मे जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रत्नमणि भट्ट ने किया। इस मौके पर फार्मासिस्टों के दायित्वों और आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित औषधि उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश नौटियाल ने कहा कि फार्मासिस्टों की भूमिका केवल औषधि वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि मरीजों को औषधियों के सुरक्षित एवं उचित उपयोग की जानकारी देने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर जिला अस्पताल में अजय जोशी, सुभाष सेमवाल, विरेंद्र पंवार, रतनमणी नौटियाल, मुकेश नाथ, गणेशराम, दिनेश आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed