{"_id":"6ab7ac2ccb838ecdce078e17","slug":"memorandum-of-demands-submitted-to-the-minister-in-charge-for-the-resolution-of-issues-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122439-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभारी मंत्री को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभारी मंत्री को सौंपा मांगपत्र
Sat, 26 Sep 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह रावत ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की।
मंत्री को मांग पत्र सौंपकर चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करने, राजकीय महाविद्यालय को पीजी स्तर तक विकसित करने और नवोदय विद्यालय बिजोटी के भवन निर्माण को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने सुलीठांग-कोट-बागी सड़क के डामरीकरण व शेष कार्य व धरासू-तराकोट सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण में तेजी लाने की मांग भी रखी। रावत ने यूजेवीएनएल के सीएसआर मद से शहीद हवलदार मोहन लाल राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी हिटारा में दो कक्षों व मीटिंग हॉल व झाड़ी हनुमान मंदिर से खेल मैदान तक सड़क पर कंक्रीट कार्य कराने का मुद्दा उठाया। संवाद