{"_id":"574b28c54f1c1b3f3f108c96","slug":"people-rallied-to-cancellation-of-the-transferred-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का तबादला निरस्त कराने को लोग लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का तबादला निरस्त कराने को लोग लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 29 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कम समय के भीतर जिलाधिकारियों का तबादला किए जाने से स्थानीय लोगों का रोष शांत नहीं हो रहा है। रविवार को भी व्यापारियों ने सांकेतिक बंद एवं जुलूस प्रदर्शन कर डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी का तबादला निरस्त करने की मांग की। भाजपाइयों ने राज्यपाल से तबादला निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
रविवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग हनुमान चौक पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील है। जब तक कोई डीएम यहां के हालात को समझ पाता है, तब तक उसका ट्रांसफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, शैलेंद्र मटूड़ा, सुभाष बडोनी, राजेंद्र पंवार, विष्णुपाल रावत, सूरतराम नौटियाल, अजय पुरी, हरि सिंह राणा, उपेंद्र सजवाण आदि मौजूद रहे। डीएम का तबादला निरस्त करने की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष दिपेंद्र कोहली, अमरीकन पुरी ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन
वहीं, भाजपाइयों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर डीएम का तबादला रोकने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक गोपाल रावत, जयवीर चौहान, नागेंद्र चौहान, लोकेंद्र बिष्ट, बालशेखर नौटियाल, गिरीश रमोला, संतोषी सजवाण, महावीर नेगी, उदय राणा, जयप्रकाश भट्ट, सुरेंद्र पंवार, अरविंद उनियाल आदि शामिल थे। वहीं डीएम अद्दांकी ने इसे शासन का निर्णय बताते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने एडीएम अशोक पांडे को कार्यभार सौंपा।